दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

Last Updated 23 Mar 2019 04:24:29 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की।


दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को पत्रकारों के लिए आयोजित एक समारोह में कहा कि केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने तय किया है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को इंदौर, जबलपुर या भोपाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था। अंत में तय हुआ है कि दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे।

कमलनाथ ने पिछले दिनों कहा था कि दिग्विजय सिंह को मुश्किल सीट से चुनाव लड़ना चाहिए, लिहाजा कमलनाथ द्वारा कही गई बात पर केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने भी मुहर लगा दी है। भोपाल वह संसदीय क्षेत्र है जहां लंबे अरसे से कांग्रेस को जीत नहीं मिली है।

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment