वंदे मातरम बोलने से इंकार, भार्गव ने किया कटाक्ष
Last Updated 28 Feb 2019 01:07:09 PM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के एक विधायक द्वारा कथित तौर पर ‘वंदे मातरम’ बोलने से इंकार करने के मामले में कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव (फाइल फोटो) |
भार्गव ने ट्वीट कर कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में वंदे मातरम ने प्रभावी भूमिका निभायी थी। लेकिन अब खुद को गांधी की पार्टी बताने वाली कांग्रेस के विधायक ही वंदे मातरम बोलने से मना कर रहे हैं।
उन्होंने जानना चाहा है कि क्या यही वक्त बदलाव का है।
राजधानी भोपाल के एक विधायक ने कल यहां आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर वंदे मातरम बोलने से इंकार कर दिया था। यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में काफी चल रहा है।
| Tweet |