कमलनाथ सरकार ने किया इंदौर समेत कई कलेक्टरों का तबादला

Last Updated 26 Dec 2018 10:12:55 AM IST

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मंगलवार देर रात इंदौर जिला कलेक्टर निशांत वरबड़े समेत लगभग आधा दर्जन जिलों के कलेक्टरों के तबादले कर दिए।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वरबड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल में संचालक बनाया गया है। वहीं भोपाल नगर निगम आयुक्त अविनाश लवानिया को इंदौर में वाणिज्यिक कर विभाग में अपर आयुक्त पदस्थ किया गया है। उमरिया जिला कलेक्टर माल सिंह भयडिया को राज्य मंत्रालय भोपाल में उप सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया है।

रात्रि बारह बजे के बाद जारी किए गए आदेशों के अनुसार एमपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के संचालक उमेश कुमार को बुरहानपुर कलेक्टर बनाया गया है। उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक जगदीश चंद्र जटिया को मंडला कलेक्टर और नीमच कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को राज्य मंत्रालय में उप सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के संचालक प्रबल सिपाहा को झाबुआ कलेक्टर और सागर में पदस्थ आयुक्त (राजस्व) अमरपाल सिंह को उमरिया कलेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मंडला कलेक्टर अनय द्विवेदी राज्य मंत्रालय में उप सचिव बनाकर भेजे गए हैं। राजगढ़ कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी राज्य मंत्रालय में उप सचिव रहेंगे।

टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल राज्य मंत्रालय उपसचिव और मांलय में उपसचिव सौरव कुमार सुमन को टीकमगढ़ कलेक्टर पदस्थ किया गया है। मंत्रालय में ही पदस्थ बी विजय दत्ता को नगर निगम भोपाल में आयुक्त बनाया गया है। इंदौर की अपर कलेक्टर निधि निवेदिता को राजगढ़ कलेक्टर और सतना निगम आयुक्त प्रवीण सिंह अढायच को सिवनी कलेक्टर पद पर भेजा गया है।

देवास जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव रंजन मीना को नीमच जिला कलेक्टर पर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment