मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर कवायद जारी

Last Updated 22 Dec 2018 02:46:20 PM IST

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्रिमंडल के गठन की कवायद आज लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने के बीच 25 दिसंबर को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की संभावना है।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 17 दिसंबर को अकेले शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद वे 20 दिसंबर की रात नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दिल्ली में कल पूरे दिन मंत्रिमंडल के गठन को लेकर बैठकों का दौर चला, जो आज भी जारी है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 से 31 दिसंबर तक बाहर रहेंगी। इस बीच कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों की शपथ 25 दिसंबर की सुबह होने की संभावना है।

प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री को मिलाकर अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि वर्तमान में प्रदेश में करीब 20 मंत्री बनाए जाएंगे। पहली बार के विधायकों को मंत्री नहीं बनाए जाने की संभावना है।

प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का पहला सत्र सात जनवरी से शुरू होगा।

 

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment