MP: राफेल पर आज BJP का जिला केन्द्रों पर धरना

Last Updated 19 Dec 2018 11:15:23 AM IST

राफेल खरीद में कांग्रेस पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई आज राजधानी भोपाल समेत सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी।


पार्टी के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस दौरान कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे जायेंगे। राजधानी भोपाल में होने वाले धरने में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सिंह ने कहा कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बातें जनता के सामने पेश की गयीं।

जिला केन्द्रों पर आयोजित होने वाले धरने में विधायक, सांसद, पार्टी के पदाधिकारी, जिला मंडल और सभी मोर्चों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment