JMM X Account Hack: झारखंड मुक्ति मोर्चा का आधिकारिक ‘X’ खाता ‘असामाजिक तत्वों’’ ने किया हैक
Last Updated 13 Jul 2025 11:46:41 AM IST
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है।
![]() |
सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है।’’
मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।’’
| Tweet![]() |