ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर नक्सली IED ब्लास्ट, CRPF जवान शहीद

Last Updated 14 Jun 2025 01:42:24 PM IST

ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार को नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी(IED) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले एएसआई सत्यवान कुमार सिंह (34) उस टीम का हिस्सा थे जो 27 मई को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों द्वारा लूटे गए विस्फोटकों की तलाश में सारंडा जंगल में तलाश अभियान चला रही थी।

इसने बताया कि ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम का तलाश अभियान जारी था और इसी दौरान आईईडी विस्फोट हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के एएसआई सत्यवान को विस्फोट में बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल राउरकेला के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
 

भाषा
भुवनेश्वर/चाईबासा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment