14 साल की छात्रा से तीन लड़कों ने किया Gang-rape, भेजे गए बाल सुधार गृह

Last Updated 17 Jul 2023 03:03:35 PM IST

झारखंड के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में तीन किशोरों ने एक घर में घुसकर 14 साल की छात्रा का बलात्कार किया। छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान तीनों किशोर घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर उसका रेप किया।


14 साल की छात्रा से तीन लड़कों ने किया Gang-rape

आरोपी पांचवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के छात्र हैं। महिला थाना की पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

इस बाबत पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसने बताया कि वह काम करने घर से बाहर गई थी। उसकी छोटे बहन अकेली थी। घर लौटने पर उसने दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांका तो तीन लड़के उसकी बहन के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे। उसने शोर मचाया तो तीनों लड़के वहां से भागे।

बोकारो थर्मल थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। इधर पकड़े गए किशोरों के घर वालों का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment