चर्च के पास्टर पर दो किशोरियों को धर्मांतरण के लिए भगाने का आरोप, FIR दर्ज

Last Updated 10 May 2023 03:30:12 PM IST

चाईबासा जिले के चक्रधरपुर स्थित रेलवे कॉलोनी क्वार्टर से दो नाबालिग किशोरियों को भगा कर ले जाने का आरोप चर्च के एक पास्टर पर लगा है। किशोरियों के परिजनों का आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने की नीयत से उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।


चर्च के पास्टर पर दो किशोरियों को धर्मांतरण के लिए भगाने का आरोप, FIR दर्ज

इस संबंध में दोनों लड़कियों की मां ने चक्रधरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 और 17 साल की दो बेटियां सोमवार रात नौ बजे छत पर गयी थीं। काफी देर तक जब वे नीचे नहीं आयीं तो मां ने छत पर जाकर देखा तो वे वहां नहीं थीं। इसके बाद दोनों की काफी खोजबीन की गयी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

महिला को संदेह है कि जमशेदपुर लोको कॉलोनी निवासी चर्च के एक पास्टर चंद्रमोहन कपूर उर्फ राजू दोनों बेटियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं।

महिला ने कहा कि चंद्रमोहन बीते एक साल से उनकी बेटी से बात कर रहा था। वो उसे ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दिया करता था। यही नहीं ईसाई धर्म अपनाने पर कई तरह की सुविधाएं दिलाने की बात भी करता था।

महिला ने बताया कि मेरी बेटियां धीरे-धीरे उसकी बातों में आ गयीं और हमसे बात भी नहीं करती थीं। मां ने पुलिस से इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेटियों को ढूंढने की मांग की है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गयी है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज की गई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर बच्चियों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment