झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत ने राज्यपाल से मुलाकात की, शनिवार को प्रधानमंत्री से मिलेंगे

Last Updated 10 Jan 2020 04:14:23 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की

कल्पना सोरेन ने राज्यपाल का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार शाम दिल्ली रवाना हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया है। मुख्यमंत्री शनिवार 11 जनवरी को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, परंतु व्यस्तता के कारण दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी।

सूत्रों का कहना है कि सोरेन अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल सकते हैं और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। झारखंड में अभी तक मुख्यमंत्री के अलावा तीन ही मंत्री है। संभावना है कि 15 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment