रवींद्रनाथ महतो बने झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष

Last Updated 07 Jan 2020 01:00:01 PM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो पांचवें झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष आज चुन लिए गए।


विधानसभा सत्र के कल पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के निर्धारित समय 12 बजे तक केवल झामुमो के रवींद्रनाथ महतो ने ही पर्चा भरा था। विपक्ष की ओर से किसी भी विधायक द्वारा नामांकन नहीं किया गया। इस तरह अध्यक्ष पद पर उनके चुने जाने की मत्र औपचारिकता शेष बची थी। आज महतो के विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में संथालपरगना प्रमंडल के नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए महतो को झामुमो अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण चेहरा माना जाता है। वह नाला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2005, 2014 और 2019 में निर्वाचित हुए थे।

दुमका जिले में नाला प्रखंड के पटनपुर गांव में गोलक बिहारी दास और रुक्मिणी देवी के घर जन्में महतो ने झामुमो के साथ अपने राजनीति करियर की शुरुआत की। वह नाला विधानसभा सीट से पांच बार चुनाव लड़े, जिनमें से तीन बार विजयी हुए। उन्होंने इस सीट पर पहली बार 2005 में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के विशेर खान को पराजित कर जीत हासलि की थी। बंगला और हिंदी भाषा के जानकार महतो ने बीएड की डिग्री हासिल की है। उनके छोटे भाई संजीव महतो रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष है।

 

वार्ता
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment