सीआरपीएफ जवानों के बीच गोलीबारी में दो की मौत

Last Updated 10 Dec 2019 10:58:45 AM IST

झारखंड में सीआरपीएफ के जवानों के बीच गोलीबारी में दो अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


झारखंड में उग्रवाद प्रभावित गोमिया जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के कुर्क नालो पंचायत स्थित एक विद्यालय में चुनाव संपन्न कराने के लिए ठहराये गये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआपीएफ) के एक जवान ने अपने दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी तथा तीन जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक पी. मुरुगन ने आज यहां बताया कि झारखंड विधान सभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ 226वीं बटालियन के जवान छत्तीसगढ़ से आये हुये थे जिन्हें कुर्क नालो गांव के उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में ठहराया गया था।

उन्होंने बताया कि कल रात्री करीब 10 बजे जवान तपेन्द्र यादव ने गोलीबारी की जिसमे सहायक कमांडेंट साहुल हसन और टी. भुइयां की मौके पर ही मौत हो गयी तथा हरिश्चंद्र गोकाई, जीतेन्द्र यादव और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।

मुरुगन ने बताया कि गोलीबारी में आरोपी जवान तपेन्द्र भी घायल है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि संभवत: छुट्टी को लेकर हुए विवाद में जवान ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रांची इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। 
 

 

वार्ता
बोकारो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment