झारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण के लिए प्रचार समाप्त

Last Updated 10 Dec 2019 06:53:10 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम समाप्त हो गया। चुनाव यहां के आठ जिलों की 17 विधानसभा सीटों पर 12 दिसंबर को होंगे।




झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में, प्रमुख उम्मीदवारों में तीन मंत्री सी.पी. सिंह, रामचंद्र शाही और नीरा यादव शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री व ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव मैदान में हैं।

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में, इन 17 सीटों में भाजपा ने 10, झामुमो ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी।

इन सीटों के लिए कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिसमें से 32 महिलाएं हैं।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपना अंतिम प्रयास किया।

तीसरे चरण में कोडरमा, बरकट्ठा, गोमिया, धनवार, रामगढ़, बड़कागांव, रांची, हटिया, सिल्ली, हजारीबाग, मांडू, बढ़ी, बेरमो, इचागढ़, खिरजी, सिमरिया और कांके में चुनाव होंगे।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment