झारखंड में सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लौटायेगें : राहुल गांधी

Last Updated 09 Dec 2019 03:38:35 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां वह लोगों से जमीनें छीन रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विपक्षी गठबंधन के सत्ता में आने पर जल, जंगल, जमीन लोगों को लौटाया जाएगा।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़कागांव (झारखंड) मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सरकार बनने पर कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगा और जबरन अधिग्रहित जमीन के लिए मुआवजा दिए जाएंगे।        

उन्होंने किसानों से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये करने का वादा किया।         

राहुल ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये पर धान खरीद रही है। झारखंड में हमारी पार्टी और सहयोगियों के चुनाव जीतने पर किसानों को वही कीमत दी जाएगी।’’

भाषा
बड़कागांव (झारखंड)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment