झारखंड में नक्सली कुछ क्षेत्रों में सिमट गए हैं : मोदी

Last Updated 03 Dec 2019 06:45:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बीते पांच वर्षो में भाजपा सरकार ने झारखंड में नक्सलियों को कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित कर दिया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले खूंटी जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "बीते पांच वर्षो में नक्सलियों की कमर को तोड़ दिया गया है। नक्सलियों को कुछ क्षेत्रों तक ही सीमित कर दिया गया है।"

उन्होंने कहा, "प्रथम चरण का चुनाव तीन चीजों का संकेत देता है। पहला, लोकतंत्र में विश्वास मजबूत हुआ है। दूसरा, नक्सलियों को कुछ क्षेत्रों तक सीमित कर दिया गया है और राज्य में विकास का माहौल बना है। तीसरा, लोग भाजपा पर विश्वास जता रहे हैं।"

मोदी ने कहा, "कांग्रेस और झामुमो ने राज्य के प्राकृतिक संपदा का दोहन करने के लिए गठबंधन किया है। उनका एजेंडा एकबार फिर राज्य के प्राकृतिक संसधानों पर कब्जा करने का है। वे लोग लोगों के बीच संदेह और डर का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनसे सावधान रहिए।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप कांग्रेस और झामुमो के झूठ का पर्दाफाश करेंगे और 'डबल इंजन' भाजपा सरकार चुनेंगे।"

मोदी ने कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों पर अनुच्छेद 370 नहीं हटाने और राम मंदिर विवाद को लटकाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया था, वह अब जमीन पर दिखने लगा है।



उन्होंने कहा, "यह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी, जिसने झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों को जनजातीय लोगों के लिए बनाया। वाजपेयी सरकार ने ही अलग से जनजातीय मामलों के मंत्रालय का निर्माण किया। किसी भी व्यक्ति के लिए किशोरावस्था बहुत महत्वपूर्ण होती है। झारखंड भी 19 वर्ष का है। हम सभी बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर इसका विकास करें।"

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment