झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा हेमलाल मुर्मू को उतारेगी
झारखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने राज्य के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है और वह कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
![]() फाइल फोटो : प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू |
भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम मित्तल ने बताया कि पार्टी की चुनाव समिति ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु उम्मीदवार चुनने का अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास पर छोड़ दिया था और उन्होंने राज्य के पूर्व मंत्री एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है.
उन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुर्मू उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे.
उन्होंने बताया कि कल नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिलुवा महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री लुईस मरांडी समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय विधायक नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे.
झारखंड विधानसभा की लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अनिल मुर्मू के निधन से रिक्त हो गई थी.
| Tweet![]() |