झारखंड में रेल ढांचा होगा विकसित, रेल मंत्रालय से मिली झारखंड सरकार

Last Updated 20 Jan 2017 10:33:41 PM IST

झारखंड सरकार ने राज्य में रेल ढांचा विकसित करने के लिए रेल मंत्रालय के साथ शुक्रवार को हाथ मिलाया.


(फाइल फोटो)

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने इस उद्देश्य से झारखंड सरकार के साथ एक संयुक्त उद्यम लगाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया.
   
झारखंड सरकार ने इस संयुक्त उद्यम के जरिये सिरे चढ़ाने के लिए तीन परियोजनाओं- नामकुम-कांड्रा, गिरिडीह-पारसनाथ-मधुबन और तोरी-छत्रा की पहचान की है जो 222 किलोमीटर की हैं और इन पर 2,150 करोड़ रपये का निवेश किया जाएगा.
  
रेल मंत्रालय के साथ इस तरह का संयुक्त उद्यम लगाने वाला झारखंड नौवां राज्य बन गया है. इससे पहले, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओड़िशा, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और गुजरात ने इस तरह का संयुक्त उद्यम लगाया है जिसमें राज्य सरकार की इक्विटी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी.
 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment