कांकेर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 10 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Last Updated 16 Apr 2024 06:43:55 PM IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार दोपहर बाद सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।


सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़

अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर के मांड इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। उसी आधार पर सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले। इसी दौरान उनका नक्सलियों से सामना हो गया।

दोनों ओर से गोलीबारी हुई और इसमें 10 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की बात कही जा रही है।

साथ ही दो पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।

आधिकारिक तौर इस मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं इसका खुलासा नहीं किया गया है।

आईएएनएस
कांकेर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment