Republic Day 2024 : Chhattisgarh के 39 पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक से किया जाएगा सम्मानित

Last Updated 26 Jan 2024 07:50:16 AM IST

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 39 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है।


राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 39 पुलिसकर्मियों में से 26 को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस वीरता पदक, दो को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 11 कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

आईएएनएस
रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment