Punjab News : केजरीवाल व मान ने शुरू की खास योजना,अब घर बैठे मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ

Last Updated 11 Dec 2023 09:54:10 AM IST

Doorstep Delivery Scheme 2023 : दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी सरकारी सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू हो गई। सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब से सीएम भगवंत मान ने इस योजना को हरी झंडी दिखाई है।


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को उनके घरों तक नागरिक-केंद्रित सेवाएं मुहैया कराने के बड़े उद्देश्य से ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत कर दी है।

इस योजना के तहत लोगों को आय, जन्म, मृत्यु, विवाह, निवास,जाति, पेंशन के प्रमाणपत्र जारी करने और भूमि सीमांकन समेत 43 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस योजना की शुरूआत करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस कदम को ‘क्रांतिकारी’ बताया है।  

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये सभी 43 सरकारी सेवाएं जनता को घर पर ही मिल जाएंगी, जिसमें राज्य सरकार की लगभग 99 परसेंट सेवाएं शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब शत प्रतिशत सरकारी सेवाएं लोगों को उनके घर पर ही उपलब्ध होंगी।

इन सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क करना होगा। इसके बाद उन्हें अपना काम कराने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार डेट तय करने को कहा जाएगा।  

केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार का यह कदम पंजाब में भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार है। आने वाली पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।

समय डिजिटल लाइव
पंजाब


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment