Chandan Mishra Murder: बिहार के भोजपुर में अपराधियों और पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से 2 शूटर घायल, 3 गिरफ्तार

Last Updated 22 Jul 2025 11:08:15 AM IST

बिहार के पटना में एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


गिरफ्तार लोगों की पहचान बलवंत कुमार, रविरंजन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष कार्य बल और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम तड़के करीब पांच बजे बिहियां इलाके में पहुंची, जहां वे छिपे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मियों को देखकर उन्होंने गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें काबू कर लिया। बलवंत कुमार और रविरंजन कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, दो मैगजीन और चार कारतूस जब्त किये गये। कुमार और सिंह का भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

पैरोल पर बाहर आए, हत्या के दोषी मिश्रा की 17 जुलाई को पटना के एक निजी अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके चचेरे भाई निशु खान और उनके दो साथियों हर्ष और भीम को शनिवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया था।

 

भाषा
आरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment