Bihar: आरा में अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर की फायरिंग, पत्नी का इलाज कराने आए शख्स की हत्या
बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अज्ञात अपराधियों ने एक निजी अस्पताल परिसर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
|
पुलिस ने बताया कि पटना के गौरीचक निवासी रंगनाथ चौहान उर्फ छोटू चौहान यह एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी पत्नी अंजनी कुमारी को देखने आया था। अंजनी डिलीवरी के लिए आरा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है।
बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम छोटू अपनी पत्नी को देखने पहुंचा था कि अज्ञात अपराधियों ने अस्पताल में धावा बोल दिया और उसे गोली मार दी। इस घटना में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल हो गए।
#WATCH बिहार के आरा में कल एक अस्पताल के अंदर एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 1, 2023
उपनिरीक्षक अनिल सिंह ने कहा कि, "घायल का इलाज कराया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।"
(CCTV वीडियो सोर्स: अस्पताल) pic.twitter.com/N6h8I0ivip
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
| Tweet |