बिहार में शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन को कांस्टेबल प्रेमी ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

Last Updated 22 May 2023 11:09:31 AM IST

बिहार (Bihar) के मुंगेर जिले (Munger Distt) में एक प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर (beauty parlor) में सज रही एक दुल्हन को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।


बिहार में शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मार दी गोली

मुंगेर जिले में प्रेम सम्बन्ध में दिल दहला देने वाली घटना बहुत ही डरावनी है, दुल्हन (प्रेमिका) की किसी ओर से शादी होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका को ब्यूटी पार्लर में सजते समय गोली मार दी।

गोली मारने वाला आरोपी बिहार पुलिस का कांस्टेबल बताया जा रहा है।

गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गई है।

यह घटना तब घटी जब रविवार देर शाम एक युवती अपनी शादी से पहले तैयार होने के लिए कासिम बाजार थाना क्षेत्र में कस्तूरबा वाटर चौक स्थित एक ब्यूटी पार्लर (beauty parlor) में आई थी। उस दौरान वहां पर एक पुलिस कांस्टेबल अमन कुमार (Aman Kumar) पहुंच गया और अचानक उसने लड़की को गोली मार दी।

इस घटना के बाद ब्यूटी पार्लर में अफरा-तफरी मच गई, जैसे-तैसे घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस का जवान अमन और लड़की के साथ उसका कफी पहले से प्रेम संबंध था। जब उसे पता चला कि प्रेमिका की शादी किसी ओर के साथ होने जा रही है तो वह बहुत नाराज हो गया था।

प्रेमिका पर गोली चलाने के बाद प्रेमी अमन कुमार ने भी खुद को गोली मारने की कोशिश की, परन्तु उसकी पिस्तौल नीचे गिर गयी। इसके बाद पार्लर के कर्मचारी ने उसे पकड़ लिया, लेकिन आरोपी वहां से भागने में सफल हो गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि अमन बिहार पुलिस का जवान है और फिलहाल पटना में नियुक्त है। अमन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह महेशपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

सुरेन्द्र देशवाल
मुंगेर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment