Bihar में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका

Last Updated 10 May 2023 02:54:28 PM IST

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की देर रात एक किशोर और किशोरी का अधजला शव बरामद किया है। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव को छिपाने की नियत से जलाया जा रहा था।


Bihar में प्रेमी, प्रेमिका का अधजला शव बरामद

पुलिस के मुताबिक, दोनों मृतक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ने बताया घटना सुगौली थाना क्षेत्र के माली डुमरी गांव की है। प्रेमी युगल इसी गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव सिकरहना नदी के किनारे जलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया है।

डीएसपी (सदर) आईपीएस राज ने बुधवार के बताया कि प्रथम ²ष्टया ऑनर किलिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दोनो शव लगभग 75 प्रतिशत जलने की बात बतायी जा रही है। दोनो की हत्या गला रेतकर की गई है।

मृतक लड़के और लड़की की उम्र 15 साल के करीब बताई जा रही है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथम ²ष्टया लड़की के घर में ही दोनों की हत्या की बात सामने आई है। जांच के बाद ही पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मृतक लड़की की मां से पूछताछ जारी है।

आईएएनएस
मोतिहारी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment