बिहार में आज से Cast Census के दूसरे चरण की शुरुआत, CM नीतीश भरेंगे फॉर्म, बताएंगे अपनी जाति
Last Updated 15 Apr 2023 11:45:00 AM IST
बिहार में आज से जातीय गणना के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर से दूसरे चरण की जातीय जनगणना का शुभारंभ करेंगे।
![]() |
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने घर बख्तियारपुर में जाकर फॉर्म भरेंगे ओर अपना जाति बताएंगे।
बता दें कि 1932 के बाद पहली बार बिहार में जातीय गणना कराया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज बख्तियारपुर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
जातीय गणना में कुल 17 सवाल पूछे जाएंगे जिसके माध्यम से लोगों के सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा।
सरकार का दावा है कि जातीय गणना के बाद समाज के सभी लोगों के बारे में जानकारी सरकार के पास होगी और उसके अनुसार योजना बनाने में मदद मिलेगी।
| Tweet![]() |