गिरिराज सिंह का नीतीश पर तंज, कहा- नीतीश कुमार जान लें कि 2024 का पद खाली नहीं है
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एक जुट करने की कवायद में कल बिहार के CM नीतीश कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से साथ मुलाकात की।
![]() गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) |
जहां इस मुलाकात को तमाम विपक्षी नेताओं ने एक बेहतर कदम बताया है वहीं BJP ने नीतीश पर कड़ा प्रहार किया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश कुमार उसमें प्रबल हैं। इसलिए ये जा रहे हैं मिलने के लिए, राहुल गांधी से बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिला है। नीतीश कुमार ये जान लें कि 2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है।
#WATCH सभी के मन में प्रधानमंत्री बनने की इच्छा है। नीतीश कुमार उसमें प्रबल हैं। इसलिए ये जा रहे हैं मिलने के लिए, राहुल गांधी से बड़ी मुश्किल से अपॉइंटमेंट मिला है। नीतीश कुमार ये जान लें कि 2024 का पद खाली नहीं है और इनकी राजनीतिक दुर्गति होना अभी बाकी है: विपक्ष की बैठक पर… pic.twitter.com/Yj7dm3BMf4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2023
BJP नेता अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि और किस-किस के सामने झुकेंगे नीतीश कुमार?
नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं। कल उन्होने ललन सिंह और तेजस्वी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर 2024 लोकसभी चुनाव पर रणनीति तय करने पर चर्चा की।
इस मुलाकात को राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कदम बताया।
नीतीश कुमार ने कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। नीतीश कुमार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बुके देकर स्वागत किया ।
| Tweet![]() |