बिहार के कटिहार में भाजपा नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या
Last Updated 07 Nov 2022 11:59:23 AM IST
बिहार के कटिहार जिले में सोमवार को बाइक सवार दो हमलावरों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
![]() बिहार के कटिहार में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या |
मृतक की पहचान तेलता गांव के रहने वाले संजीव मिश्रा के रूप में हुई है जो भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।
वह तेलता में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी हमलावरों ने आकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
उन्हें दो गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हमले का कारण पुरानी रंजिश और संपत्ति का विवाद है।
| Tweet![]() |