बिहार को वापस जंगल राज में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे

Last Updated 09 Aug 2022 04:25:59 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं, यह जानकारी पुख्ता होने के साथ ही भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के विकास और एनडीए गठबंधन बनाए रखने के लिए भाजपा की तरफ से लगातार और बार-बार कुर्बानी देने का दावा करते हुए यह आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार को छोड़कर नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार को वापस जंगल राज की तरफ ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता इस बार ऐसे लोगों को गड्ढे में ढकेलने का काम करने जा रही है।

चौबे ने यह कहते हुए भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा कि,' जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है।'

बिहार से लोक सभा सांसद अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी के दौर से लेकर नरेंद्र मोदी के कार्यकाल तक पूरी निष्ठा के साथ राजधर्म और गठबंधन धर्म का पालन किया है। एक बार नहीं अनेक बार गठबंधन बनाए रखने और बिहार के विकास के लिए कुबार्नी दी है लेकिन नीतीश कुमार उन कुर्बानियों को भूल गए हैं।

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने की संभावनाओं पर कटाक्ष करते हुए चौबे ने कहा कि पता नहीं एक ही व्यक्ति को बार-बार यह गलतफहमी क्यों हो जाती है?

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment