बिहार में अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी, 2 गिरफ्तार

Last Updated 29 Sep 2020 01:29:49 PM IST

बिहार के गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हिंदी दैनिक के पत्रकार राजन पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए।


गोली लगने से पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि माझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार क्षेत्र में पत्रकार राजन पांडेय अपने घर से सुबह निकलकर कहीं जा रहे थे, तभी बुलेट बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली लगने के बाद राजन वहीं पर गिर गए। घयल स्थिति में पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घायल राजन ने दो आरोपियों के नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आईएएनएस
गोपालगंज


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment