दिग्विजय का मोदी-शाह पर हमला, खुद को बताया इंसानियत परस्त

Last Updated 28 Feb 2020 12:48:44 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। साथ ही खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है।


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है और यही हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाह जी अच्छे दिन नहीं आएंगे।"

सिंह ने अपने ट्वीट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं, "दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान। न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। चलो, अपने अंदर पड़ी कौमी कटुता को हटा के इंसानियत जगाएं, भारतीयता जगाएं।"

मालूम हो कि, दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून के आंदोलन में सिंह की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।
 

 

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment