बिहार में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

Last Updated 26 Jan 2020 10:23:47 AM IST

बिहार में गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल फागू चौहान ने ध्वजारोहण किया।


ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

गांधी मैदान पहुंचने के पूर्व राज्यपाल ने कारगिल चौक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्घांजलि अर्पित किया।

इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया और बच्चों के बीच जलेबियां बांटी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी विधानसभा परिसर में ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

आईएएनएस
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment