बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, ठंड से नहीं मिलेगी राहत

Last Updated 09 Jan 2020 11:53:48 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार और झारखंड में आज भी बारिश होने की संभावना ने लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद तोड़ दी है।


मौसम विज्ञान केंद्र के सूत्रों के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिले के एक-दो स्थानों पर आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रात में जहां सभी जिलों में तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि होगी वहीं इसके बाद रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। इससे ठंड में वृद्धि होगी।

सूत्रों ने बताया कि 10 जनवरी से 12 जनवरी तक बिहार के सभी जिलों में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है और 11 जनवरी को यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को अपने प्रभाव में ले लेगा, जिससे बिहार, झारखंड सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

मौसम खराब होने के कारण बिहार आने और यहां से  जाने वाली कई ट्रेने देर से चल रही हैं वहीं कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया  गया है। दृश्यता कम होने की वजह से दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। बुधवार को  सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेा के सिहौल के निकट एक यात्री बस के पलट  जाने से कई यात्री घायल हो गए। वहीं, गुरुवार को भी सारण और कटिहार जिले  में बस पलटने से करीब तीस यात्री घायल हो गए हैं।

इसी तरह झारखंड में कल की तरह आज भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों  में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई जा  रही है। 10 जनवरी को मौसम साफ रहेगा और पारा नीचे जाने से ठंड बढ़ेगी।  हालांकि इसके अलगे दिन घने कोहरे छाए रहने की संभावना है।

झारखंड में बुधवार को हुई बारिश से जहां सामान्य जनजीवन अस्त-व्यवस्त हो  गया है वहीं इस दौरान हुए वज्रपात में तीन लोगों की मौत की सूचना है।  जामताड़ा जिले  में  फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनुडीह झिलुआ गांव में  व्रजापात से  झुलसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

वार्ता
पटना/रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment