प्रधानमंत्री की प्रशंसा करना शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है: भाजपा

Last Updated 21 Feb 2019 12:24:09 AM IST

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन को लेकर मोदी की तारीफ की थी। हालांकि भाजपा ने यह स्पष्ट किया कि उनका यह यू-टर्न अगले लोकसभा चुनाव में उनकी टिकट की गारंटी नहीं है।


अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा

बिहार की भाजपा इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र की तारीफ करने के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का शुक्रिया अदा किया। मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सिन्हा काफी समय से आलोचना करते आ रहे हैं लेकिन बरौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में पटना मेट्रो की आधारशिला रखने के बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मोदी की तारीफ की थी।            

राज्य के भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने संवाददाताओं से यहां कहा कि सच कहने के लिए वह शत्रुघ्न सिन्हा के आभारी हैं। दुनियाभर में इस परियोजना की तारीफ होने के साथ-साथ सिन्हा का यह बयान आया।  

          

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो 130 करोड़ भारतीय लोगों में विास करती है। जो कोई भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भरोसा जताता है, उस व्यक्ति के साथ प्यार भरा बरताव होता है। लेकिन पार्टी में बने रहना और यू-टर्न लेना सिन्हा को टिकट की गारंटी नहीं देता है।

भाषा
पटना


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment