मुंबई में तीन और आत्महत्या

Last Updated 29 Jan 2010 10:07:02 AM IST


मुंबई। शहर में तीन और लोगों के आत्महत्या के साथ मुंबई में आत्महत्या करने वालों का सिलसिला जारी है। पुलिस ने बताया कि मुंबई में इस महीने 25 से अधिक लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे मुंबई के उपनगर दहिसर निवासी नीलेश सिंह (24) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कल रात कुर्ला के शिवराज सेवा मंडल में रहने वाली गृहणी सोनाली चौधरी (20) ने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा कर जान दे दी। सोनाली के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस को वहां से आत्महत्या करने से पहले लिखा गया कोई पत्र नहीं बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि धारावी क्षेत्र के बृहन्न मुंबई नगर निगम के सफाई कर्मचारी चन्द्रकप्पा कर्वे (48) ने कल रात अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment