भिवंडी सीट पर शिव सेना का कब्जा

Last Updated 23 Jan 2010 08:42:51 PM IST


मुंबई। भिवंडी (पूर्व) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को शनिवार को जबरदस्त झटका लगा। शिव सेना ने इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) यहां दूसरे नम्बर पर रही जबकि कांग्रेस यहां तीसरे स्थान पर पहुंच गई। शिव सेना के रूपेश म्हात्रे ने ठाणे जिले की इस मुस्लिम बहुल सीट पर 35,376 मत हासिल किए और सपा उम्मीदवार फरहान आजमी को 1676 मतों के अंतर से पराजित किया। शिव सेना ने म्हात्रे की जीत को पार्टी अध्यक्ष बाल ठाकरे के जन्मदिन का उपहार बताया है। ठाकरे शनिवार को 84 साल के हो गए। फरहान आजमी सपा के प्रदेश अध्यक्ष अघ्यक्ष अबू असीम आजमी के बेटे हैं। उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए सपा के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पूर्व महासचिव अमर सिंह ने खासतौर पर प्रचार किया था। उल्लेखनीय है कि भिवंडी पूर्व सीट के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ था। अबू आजमी के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में वह भिवंडी पूर्व के साथ-साथ उत्तर-पूर्व मुंबई की मनखुर्द सीट से भी चुनाव जीत गए थे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment