नयी दिल्ली। गृह मंत्री पी चिदंबरम ने आज कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और वहां रहने वाले जो लोग भारत आना चाहते हैं वह आ सकते हैं, हम उनका स्वागत करेंगे।
पी चिदंबरम ने यह बयान देकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का समर्थन किया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर में कुछ युवक जो बुरी संगत में फंस गए हैं और वह भारत आना चाहते हैं, उन्हें वापस आने दिया जाना चाहिए।
चिदंबरम ने उमर अब्दुल्ला के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और वहां रहने वाले जो लोग भारत वापस आना चाहते हैं, वह आ सकते हैं।