झारखण्ड में सड़क हादसा, 32 श्रमिकों की मौत
Last Updated 14 Jan 2010 05:00:50 PM IST
![]() |
रांची। झारखण्ड के गढ़वा जिले में गुरुवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 32 श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गढ़वा जिले के भगवान घाटी इलाके में एक ट्रक पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। ट्रक में 45 लोग सवार थे, जिसमें 32 की मौत हो गई।
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक रिचर्ड लाकड़ा ने कहा, "हादसे में 32 श्रमिकों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।"
ट्रक में सवार श्रमिक बिहार के रोहतास जिले से गढ़वा जा रहे थे। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
Tweet![]() |