Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
16 Feb 2010 08:02:55 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

दिल्ली पुलिस ने मनाया 63वां स्थापना दिवस


नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आज किंग्सवे कैंप में अपना 63वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। 16 फरवरी 1948 को दिल्ली पुलिस का गठन हुआ था। इस मौके पर परेड की सलामी उपराज्यपाल तेजडेन्द्र खन्ना ने ली और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि राजधानी दिल्ली पुलिस के भरोसे सुरक्षित है। किंग्सवे कैंप में कदम से कदम मिला रहे दिल्ली पुलिस के ये जवान दिल्ली पुलिस का 63वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। 1948 में आज ही के दिलन दिल्ली की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस का गठन किया गया था। तबसे हर साल इसे उत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है। इस मौके पर सलामी लेने पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना ने जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को पुलिस पर पूरा भरोसा है लेकिन जनता को भी जागरुक रहने की जरुरत है। देश की राजधानी होने के कारण इसकी सुरक्षा का मुद्दा देश के दूसरे हिस्सों से ज्यादा अहम होता है और अब जबकि देश कामानवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है और लाखों की संख्या में विदेशी मेहमान यहां पहुंचने वाले हैं। ऐसे में ये वक्त दिल्ली पुलिस के लिए कई तरह की चुनौतियों से भरा होगा और पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि राजधानी दिल्ली पुलिस के हाथों महफूज है। इस मौके पर दिल्ली पुलिस के जवानों ने हैरतंगेज करतबों का प्रदर्शन किया साथ ही उन अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाने वाले जवानों को मेडल से नवाजा गया। सबसे बेहतर थाने का खिताब लाजपत नगर थाने को मिला। भले ही दिल्ली पुलिस कई तरह के सवालों के घेरे में रहती है लेकिन फिर उसका दावा बरकरार है। दिल्ली पुलिस आपके लिए आपके साथ सदैव।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer