फुटबाल के दीवाने अपने नेत्रहीन बेटे के लिये ‘संजय’ बनी मां

Last Updated 29 Jan 2019 03:19:43 PM IST

महाभारत में जिस तरह संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाया था, उसी तरह फुटबाल के दीवाने अपने नेत्रहीन और ‘आटिस्टिक’ बच्चे को स्थानीय टीम के मैचों का सजीव वर्णन सुनाया।


नेत्रहीन बेटे के लिये ‘संजय’ बनी मां

सिल्विया ग्रेको और उनका 12 बरस का बेटा निकोलस साओ पाउलो की टीम पालमेइरास के बीच काफी मशहूर हो गए हैं। पिछले साल मां को टीवी पर दिखाया गया था जो दर्शक दीर्घा से एक मैच का आंखों देखा हाल अपने बेटे को सुना रही थी।     

ग्रेको ने कहा, ‘‘मैने विस्तार से सुनाया। इस खिलाड़ी ने आधी बाजू की कमीज पहनी है। उसके जूतों का क्या रंग है। उसने बाल किस रंग में रंगे है।’’     

निकोलस अपने दोस्तों के साथ बैठा खुशी से उछल रहा था। ग्रेको ने कहा ,‘‘ मेरे वर्णन में जज्बात मिले थे। मैं कोई पेशेवर नहीं हूं। मैने जो महसूस हुआ, उसे बताया।’’     

इससे पहले रूस में 2018 वि कप के दौरान पोलैंड के खिलाफ मैच में कोलंबिया के एक प्रशंसक का वीडियो वाइरल हुआ था जो अपने बधिर दोस्त को हाथ के इशारे से समझा रहा था।
 

एएफपी
साओ पाउलो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment