राजस्थान के अद्वितीय व्यास को नासा ने चुना, मंगल ग्रह पर डिस्प्ले होगा उनका नाम

Last Updated 29 Nov 2018 10:38:52 AM IST

जी हां, नासा की ओर से मंगल ग्रह पर भेजे गए मंगल यान से राजस्थान के अद्वितीय के नाम और उसकी पढ़ाई सहित पूरी जानकारी एक चिप के माध्यम से मंगल गृह पर डिस्प्ले की जाएगी


मंगल ग्रह पर डिस्प्ले होगा आदित्य व्यास का नाम (फाइल फोटो)

झालावाड़ जिले के झालरापाटन के अद्वितीय व्यास का नाम और पूरी जानकारी मंगल गृह पर मौजूद रहेगी। नासा से कुछ चुनिंदा लोगों का चयन हुआ है। इसमें झालरापाटन के अवनिंद्र और ऋतु व्यास के पुत्र अद्वित्य का चयन भी इसके लिए हुआ है।

नासा की ओर से मंगल ग्रह पर भेजे गए मंगल यान से अद्वित्य व्यास के नाम व उसकी पढ़ाई सहित पूरी जानकारी एक चिप के माध्यम से मंगल गृह पर लगाई जाएगी। जब विश्व का कोई भी सख्श मंगल ग्रह पर पहुंचेगा तो उसे वहां यह जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

इसकी खबर जैसे ही ई-मेल से झालरापाटन पहुंची लोगों में खुशी का माहौल है। झालरापाटन के संस्कार विद्या मंदिर में 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद अब अद्वितीय व्यास यूक्रेन में नेशनल मेडिकल यूनिर्वसटिी में एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं।

अमेरिका के नासा ने अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी के लिए लोगों से 2016-17 में प्रोजेक्ट मंगवाए थे।

अद्वित्य ने भी इसमें भाग लिया था। इसके बाद उसका चयन नासा ने किया। चयन होने के बाद एक चिप सेट बनाया गया है। इसमें अद्वितीय के नाम से लेकर शिक्षा सहित तमाम जानकारियां मौजूद हैं।

यह चिप सेट नासा ने मंगल ग्रह पर स्थापित कर दिया है।

 

एसएनबी
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment