राजस्थान: फूल खिलने पर भाजपा में खुशी, कांग्रेस में निराशा

Last Updated 23 May 2019 01:07:30 PM IST

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की गुरूवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती देख भाजपा प्रदेश कार्यालय में जन सैलाब उमड पडा वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मायुसी छाई हुई है।


राजस्थान: फूल खिलने पर BJP में खुशी, कांग्रेस में निराशा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार रिज्जु झुनझुनवाला को 4,11,330 मतों से हराया।

मतगणना के रूझानों में राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के बढत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हूजूम बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी और आतिशबाजी की तथा ढोल की थाप पर थिरक उठे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी वरिष्ठ नेता सतीश पुनिया सहित कई नेता प्रदेश कार्यालय में आये तथा कार्यकर्ताओं का आभार स्वीकार किया।
        
इधर कांग्रेस कार्यालय में लगभग सन्नाटा पसरा हुआ है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के 11.00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आने का कार्यक्रम था लेकिन वह भी नहीं आये तथा अपने आवास पर ही मतगणना के रूझान देखते रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने आवास पर चुनावी हलचल का जायजा लिया। प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का जश्न मनाया।

एजेंसियां
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment