लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। मतगणना जारी है। आज कई दिग्गजों की साख दांव पर है। देशभर की निगाहें इस सीटों पर लगी हुई हैं। एक नजर में जानें इन सीटों का हाल...
 |
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं।
अमेठी : बीजेपी की स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं।
रायबरेली : यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आगे चल रही हैं।
वायनाड : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।
लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आगे चल रह हैं।
पटना साहिब : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
गोरखपुर : बीजेपी के रवि किशन आगे चल रहे हैं।
सुलतानपुर : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी आगे चल रही हैं।
गांधीनगर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगे चल रहे हैं।
मैनपुरी : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आगे चल रहे हैं।
कन्नौज : सपा की डिंपल यादव आगे चल रही हैं।
रामपुर : सपा के आजम खान आगे, बीजेपी की जया प्रदा पीछे चल रही हैं।
नोएडा : महेश शर्मा आगे चल रहे हैं।
छिंदवाड़ा : कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ आगे चल रहे हैं।
भोपाल : बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आगे, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह पीछे चल रहे हैं।
बेगूसराय : बीजेपी के गिरिराज सिंह आगे, लेफ्ट के कन्हैया कुमार पीछे चल रहे हैं।
पीलीभीत: बीजेपी के वरुण गांधी आगे चल रहे हैं।
| | |
 |