‘मोदीलाई’ पर भड़के हेगड़े का विवादास्पद बयान, राहुल गांधी को बताया ‘मंदबुद्धि’

Last Updated 17 May 2019 01:18:03 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने शुक्रवार को उस समय एक विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए एक ट्वीट में उन्हें ‘मंदबुद्धि’ कह दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द ‘मोदीलाई’ जुड़ गया है।


अनंत कुमार हेगड़े, राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कौशल विकास मंत्री हेगड़े ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ये मंदबुद्धि राहुल गांधी इस बात को साबित करने पर तुले हुये हैं कि उनके पास अपनी तरह का विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय मूर्खता कौशल है और अब यह सारी हदें पार कर गया है। उन्हें कोई नहीं रोक सकता. अद्भुत..!!!!’’     

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अंग्रेजी शब्दकोश में एक नया शब्द शामिल किया है और उन्होंने इसका एक स्नैपशॉट भी जारी किया।      

इस फोटो में यह भी दिख रहा है कि ‘मोदीलाई’ का क्या मतलब है और उसका वाक्य में कैसे प्रयोग करें।      

हालांकि आक्सफोर्ड विश्वकोश ने ऐसा कोई शब्द शामिल करने से इंकार किया है। उनके ट्विटर पर कहा गया है कि यह चित्र फर्जी है और ऐसा कोई शब्द ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में शामिल नहीं किया गया है।      

इस बीच हेगड़े के नाथूराम गोडसे के लिए एक विवादित टिप्पणी करने पर बाद में सफाई पेश करते हुये उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है।     

हालांकि उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने का कोई सवाल नहीं है। 

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment