कोलकाता: शाह के रोड शो में बवाल, ममता और टीएमसी नेताओं ने अपनी DP में लगाई विद्यासागर की तस्वीर

Last Updated 15 May 2019 12:59:24 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल नेताओं ने सोशल साइट पर अपनी डीपी बदलकर उसकी जगह ईश्वर चंद्र विद्यासगर की तस्वीर लगा ली।


ममता ने सोशल साइट पर लगाई विद्यासगर की DP

बंगाल पुर्नजागरण काल की प्रमुख हस्ती और जाने-माने सुधारवादी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा कथित तौर पर तोड़े जाने के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने बुधवार को अपने-अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर उनकी ‘प्रदर्शित तस्वीर’ (डिस्पले पिक्चर या डीपी) लगाई है।      

सोशल नेटवर्किंग मंचों ट्विटर और फेसबुक पर तृणमूल कांग्रेस के अधिकारिक प्रोफाइल की डीपी को बदलकर उनकी जगह ईश्वर चंद्र विद्यासागर की तस्वीर लगाई गई है।     

उत्तर कोलकाता में मंगलवार को कथित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सुधारक ईरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एक विरोध रैली निकालेंगी।     

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जर्बदस्त हमला करते हुए मंगलवार को बनर्जी ने कहा था, ‘‘ अमित शाह खुद को क्या समझते हैं ? क्या वह सब से ऊपर हैं ? क्या वह भगवान हैं कि उनका कोई विरोध नहीं कर सकता ?’’      

बंगाल पुर्नजागरण काल की अहम शख्सियत और 19वीं सदी के समाज सुधारक ईरचंद्र विद्यासागर के नाम पर बने कॉलेज में कथित भाजपा कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की तथा उनकी आवक्ष प्रतिमा को तोड़ दिया था।     

माकपा ने भी घटना पर विरोध जताते हुए एक रैली का आह्वन किया है।   शहर के बुद्धिजीवी बुधवार की शाम को कॉलेज से विरोध मार्च निकालेंगे।
 

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment