जानें, दूसरे चरण के मतदान की कुछ खास बातें

Last Updated 18 Apr 2019 11:25:20 AM IST

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है और चुनाव आयोग के हवाले से इसकी कुछ मुख्य बातें इस प्रकार हैं:-


1. 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों पर मतदान हो रहा है।     

2. करीब 15.80 करोड़ मतदाता 1,629 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।     

3. दूसरे चरण के मतदान के लिए 1.81 लाख मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।     

4. तमिलनाडु में एक सीट के अलावा सभी सीटों पर मतदान जारी है, जिसके लिए कुल 67,664 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदान केन्द्र यहीं स्थापित किए गए हैं।     

5. सबसे कम 970 मतदान केन्द्र पुडुचेरी में बनाए गए हैं।     

6. चुनाव आयोग ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर दिया है। पुन: चुनाव के लिए किसी तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।     

7. कानून और व्यवस्था संबंधी मामलों के डर से, त्रिपुरा (पूर्व) में चुनाव 23 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया है।    

8. दूसरे चरण में 8,02,60,815 पुरुष, 7,76,62,567 महिलाएं और 11,136 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। 

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment