कांग्रेस का घोषणापत्र जनता की आवाज, BJP का घोषणापत्र एक व्यक्ति की आवाज: राहुल गांधी

Last Updated 09 Apr 2019 11:14:23 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को एक व्यक्ति की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे में तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।     

राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।"     

उन्होंने दावा किया, "भाजपा का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है।"

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही 60 साल की उम्र के बाद किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने सहित कई वादे किए गए हैं।    

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment