Lok Sabha Election 2024 : सुनीता केजरीवाल से मिले कन्हैया कुमार, बोले- देश में तानाशाही और संविधान बचाने के लिए चुनाव में उतरे हैं

Last Updated 02 May 2024 08:32:57 AM IST

उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के साथी अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात की।


उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार एवं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल

मुलाकात के बाद कन्हैया कुमार ने मीडिया से कहा कि वह देश में तानाशाही और संविधान बचाने के लिए चुनाव में उतरे हैं। मिलकर चुनाव प्रचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और आम आदमी पार्टी (आप) इंडिया गठबंधन की साथी है।

कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस तरह की बातें होती रहती हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार ने तिहाड़ जेल में बंद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है।

दिल्ली सरकार के अधिकार छीनने के लिए अध्यादेश लाया गया, जबकि उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार के पक्ष में निर्णय दिया था।

केंद्र सरकार का नाम लिए बगैर उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों को अपमानित किया गया है। हम संविधान बचाने के लिए एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम सभी  एकजुट हैं और मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चुनाव प्रचार की जो भी रणनीति बनेगी, वह दिल्ली के लोगों के लिए होगी। हम दिल्ली के लोगों के आत्मसम्मान के लिए लड़ रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार ने सूरत, इंदौर का नाम लेते हुए कहा कि आप ने देखा, वहां क्या हुआ। आप भाग्यशाली हैं कि आपके उम्मीदवार मजबूती से खड़े हैं, आपके पास वोट डालने का मौका है।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment