Congress Candidates List : कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की

Last Updated 14 Apr 2024 09:21:47 AM IST

Congress Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक, मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह को तो चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।


Congress Candidates List:

इसके अलावा, गुजरात की मेहसाणा से रामजी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेशभाई धननानी, नावासारी से नैशध देसाई को टिकट मिला है।

अगर ओडिशा की बात करें तो कांग्रेस ने क्योंझर से मोहन हेम्ब्रम, बालासोर से श्रीकांत कुमार जेना, भद्रक से अनंत प्रसाद सेठी, जाजपुर से अंचल दास, ढेंकनाल से सुष्मिता बेहरा, केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास, जगतसिंहपुर से रविंद्र कुमार सेथी, पुरी से सुचारिता मोहंती और भुवनेश्‍वर से यासिर नवाज को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

 

SHOW_MID_AD__

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment