उत्तर प्रदेश में चली मुलायम की साइकिल, राहुल की पार्टी पैवेलियन में - LIVE

Last Updated 06 Mar 2012 06:35:16 AM IST

पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है. लेकिन नज़रें उत्तर प्रदेश पर टिकी है. पढ़िए लाइव.

  • 15:54 : कांग्रेस के प्रत्याशी जगबीर बराड को हराया.
  • 15:54 : जालंधर छावनी सीट से पूर्व हाकी कप्तान परगट सिंह चुनाव जीते.
  • 15:53 : नकोदर विधानसभा क्षेत्र से इस बार अकाली दल ने यह सीट छीन ली है.
  • 15:53 : नकोदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरजीत सिंह समरा जीते थे.
  • 15:52 : पिछले चुनावों में जालंधर से कांग्रेस को एक मात्र सीट मिली थी.
  • 15:52 : पंजाब में जालंधर से सभी नौ सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए हैं.
  • 15:45 : जालंधर से कांग्रेस का सूपडा साफ.
  • 15:44 : भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने चरखारी विधानसभा से जीत दर्ज की है.
  • 15:24 : प्रमुख राष्ट्रीय दलों कांग्रेस-भाजपा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक दिख रहा है.
  • 15:22 : उत्तराखंड में कुल सीट 70, परिणाम घोषित 21, भाजपा 11, कांग्रेस 8, बसपा 2.
  • 15:22 : उत्तराखंड में तीन बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है.
  • 15:08 : पीस पार्टी के अखिलेश सिंह ने रायबरेली सीट पर जीत हासिल की.
  • 15:07 : रायबरेली की सभी सीटें हारी कांग्रेस.
  • 14:37 : उत्तराखंड में मैंगलोर सीट से बसपा उम्मीवार सरवर करीम अंसारी ने कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 713 मतों से हराया.
  • 14:36 : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री और भाजपा उम्मीदवार मदन कौशिक ने हरिद्वार से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 8,603 मतों से पराजित किया.
  • 14:36 : उत्तराखंड में रानीखेत से भाजपा के अजय भट्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार करण मेहरा को 88 मतों से पराजित किया.
  • 14:36 : उत्तराखंड में अल्मोड़ा से कांग्रेस के मनोज तिवारी ने भाजपा के रघुनाथ सिंह चौहान को एक हजार से अधिक मतों से हराया.
  • 14:34 : रामपाल यादव ने बसपा के निर्मल वर्मा को 7,387 मतों से हराया.
  • 14:34 : सीतापुर की बिसवां सीट से सपा के रामपाल यादव विजयी.
  • 14:34 : अमेठी से कांग्रेस की अमिता सिंह पराजित. सपा के गायत्री प्रसाद प्रजापति विजयी हुए.
  • 14:34 : अमेठी में कांग्रेस की करारी हारी, सपा हुई विजयी
  • 13:29 : उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र की साल्ट सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह जीना ने कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत सिंह को पराजित किया.
  • 13:29 : उत्तराखंड में राखंडलोहाघाट सीट पर भाजपा के पूर्ण सिंह रावत ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह मेहरा को 11,535 मतों से हराया.
  • 13:29 : उत्तराखंड में लोहाघाट सीट पर भाजपा के पूर्ण सिंह रावत ने कांग्रेस के महेंद्र सिंह मेहरा को 11,535 मतों से हराया.
  • 13:29 : उत्तराखंड में भाजपा के यसतिरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस के इरशाद को 6,000 मतों से हराया.
  • 13:28 : उत्तराखंड में भाजपा उम्मीदवार संजय गुप्ता ने लक्सर सीट पर बसपा के हाजी तसलीम को 10,400 मतों के अंतर से पराजित कर दिया.
  • 13:28 : मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार ओ.इंदिरा को 10,000 से ज्यादा मतों से पराजित किया.
  • 13:00 : उन्होंने कहा ‘अभी नेताजी (मुलायम) ही मुख्यमंत्री बनेंगे. अखिलेश के लिए आगे तमाम मौके आएंगे.
  • 12:59 : इस बीच, सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे.
  • 12:59 : वही सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने आज विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा.
  • 12:59 : इधर समाजवादी पार्टी ने कहाकि उनकी संसदीय बोर्ड की बैठक बुधवार को होगी.
  • 12:58 : पंजाब में नाभा (अजा) से कांग्रेस के साधू सिंह ने एसएडी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 22 हजार 548 मतों से शिकस्त दी.
  • 12:58 : पंजाब में घानौर में एसएडी की हरप्रीत कौर ने कांग्रेस के मदन लाल जलालपुर को 1778 मतों से हराया.
  • 12:58 : पंजाब में एसएडी के दीप मल्होत्रा ने फरीदकोट में कांग्रेस के अवतार सिंह बराड़ को 2727 मतों से हराया.
  • 12:35 : प्रेम सिंह राणा ने कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा को 5,600 से अधिक मतों से पराजित किया.
  • 12:35 : कुमाऊं क्षेत्र की नानकमट्टा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रेम सिंह राणा विजयी घोषित किए गए हैं.
  • 12:34 : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश हलद्वानी से चुनाव जीत गई हैं.
  • 12:31 : दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी के मुख्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा है.
  • 12:31 : उत्साहित सपा कार्यकर्ता पटाखे छोड़कर एक दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे हैं.
  • 12:31 : विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा मुख्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कर्याकर्ता जुट रहे हैं.
  • 12:30 : कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद, मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल नगाड़े पर नाच रहे हैं.
  • 12:29 : उत्तर प्रदेश में सपा मुख्यालय के बाहर कर्याकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.
  • 12:07 : जालंधर मध्य सीट से भाजपा के मनोरंजन कालिया कांग्रेस के राजेंद्र बेरी से 1065 मतों से जीते.
  • 12:05 : रालोद ने यह सीट बसपा से छीनी है
  • 12:05 : यूपी विधानसभा की छाता सीट से रालोद के तेजपाल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के चौधरी लक्ष्मीनारायण को 14,392 मतों से हराया.
  • 11:55 : पीस पार्टी ने अभी-अभी कहाकि वह शर्तों के आधार पर सपा को समर्थन देगी.
  • 11:53 : शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रानिके ने अटारी (अजा) सीट पर कांग्रेस के तरसेम सिंह को 4983 मतों से हराया.
  • 11:52 : राजपुरा से कांग्रेस के हरदयाल सिंह ने भाजपा के राज खुराना को 31 हजार 510 मतों से शिकस्त दी.
  • 11:52 : शिरोमणि अकाली दल के नंदलाल ने बालाचौर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के तरसेम सिंह को 4983 मतों से हराया.
  • 11:42 : इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने साफ किया है कि पार्टी किसी को समर्थन नहीं देगी.
  • 11:42 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है.
  • 11:31 : सोनी ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुण चुघ को 12 हजार 797 मतों से हराया.
  • 11:31 : अमृतसर मध्य से कांग्रेस उम्मीदवार ओपी सोनी जीता.
  • 11:30 : मोहिन्दर सिंह सिद्धू अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अमरजीत सिंह को 8524 मतों से हराया.
  • 11:30 : पार्टी के उम्मीदवार मोहिन्दर सिंह सिद्धू तलवंडी साबो सीट से जीत गए हैं
  • 11:30 : पंजाब विधानसभा का पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में गया है.
  • 11:25 : कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहाकि जनता ने जो भी फैसला दिया है हम उसे स्वीकार करते हैं.
  • 11:25 : कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी बेहद निराश हैं.
  • 11:15 : वही मणिपुर विधानसभा चुनाव में टीडीपी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
  • 11:14 : मणिपुर विधानसभा चुनाव में 3 सीटें कांग्रेस ने जीती और 9 पर बढ़त बनाए हुए है.
  • 11:13 : गोवा विधानसभा चुनाव में चार सीटों पर अन्य ने बढ़त बना रखी है.
  • 11:13 : वही गोवा विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्रवादी गोमांतक एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
  • 11:13 : गोवा विधानसभा चुनाव में एनसीपी एक सीट पर आगे चल रही है.
  • 11:12 : गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट जीती और 1 पर आगे चल रही है.
  • 11:11 : गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक सीट जीती और 8 पर आगे चल रही है.
  • 11:11 : गोवा विधानसभा चुनाव में 2 सीट का परिणाम आ गया है.
  • 11:10 : पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल ने भी एक सीट जीती.
  • 11:09 : पंजाब विधानसभा चुनाव में तलवंडी से जीतसिंह सिद्धू कांग्रेस से जीते.
  • 11:09 : पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 2 प्रत्याशी जीते.
  • 11:07 : पंजाब विधानसभा चुनाव में तलवंडी से जीतसिंह सिद्धू कांग्रेस से जीते.
  • 10:52 : इलाहाबाद में 10 सीटों में से 4 सीटों पर बसपा आगे चल रही है.
  • 10:49 : राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी पीछे चल रहे हैं.
  • 10:49 : भाजपा नेता लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन आगे चल रहे हैं.
  • 10:49 : भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री ददन मिश्रा आगे चल रहे हैं.
  • 10:48 : सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आगे चल रहे हैं.
  • 10:48 : उत्तर प्रदेश चुनाव : शिवपाल यादव, आजम खान, कलराज मिश्रा व प्रमोद तिवारी आगे
  • 10:41 : उत्तर प्रदेश में भाजपा 67 और कांग्रेस 53 सीटों पर आगे चल रही है.
  • 10:40 : उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बसपा 94 सीटों पर आगे है.
  • 10:40 : वह 403 सदस्यीय विधानसभा में 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
  • 10:40 : उत्तर प्रदेश में सपा सबसे बडे दल के रूप में उभर रही है.
  • 10:27 : बसपा 69, कांग्रेस (रालोद सहित) 51 और भाजपा 56 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
  • 10:27 : उत्तर प्रदेश में 335 सीटों के रुझान आ गए हैं. इसके मुताबिक सपा 150 सीटों पर आगे है.
  • 10:27 : उत्तर प्रदेश में त्रिशुंक विधानसभा के आसार.
  • 9:54 : मणिपुर में एनपीपी 1, कांग्रेस 17, अन्य 7 ने बढ़त बना रखी है.
  • 9:53 : उत्तराखंड में भाजपा 28, कांग्रेस 29, बसपा 6 और अन्य 7 ने बढ़त बना रखी है.
  • 9:52 : पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन 65 कांग्रेस 36 और अन्य 2 ने बढ़त बना रखी है.
  • 9:51 : यूपी में सपा सबसे बड़ी पार्टी.
  • 9:51 : यूपी में सपा को पड़ेगी कांग्रेस की जरूरत.
  • 9:43 : पंजाब के राजासांसी सीट पर शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के उम्मीदवार वीर सिंह लोपोक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सरकारिया से 668 मतों से आगे चल रहे हैं.
  • 9:43 : पंजाब के घानौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मदन लाल जलालपुर माकपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरिंदर सिंह से सात मतों से आगे चल रहे हैं.
  • 9:42 : गुरदासपुर में एसएडी के गुरबचन सिंह बब्बेहाली कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमन बहल से 10 मतों से आगे हैं.
  • 9:42 : पंजाब के फगवाड़ा में भाजपा के सोमप्रकाश कांग्रेस के बलबीर कुमार सोढी से 600 मतों से आगे चल रहे हैं.
  • 9:42 : पंजाब के सुल्तानपुर लोधी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षा मंत्री उपिंदरजीत कौर, नवतेज सिद्धू से आगे हैं.
  • 9:41 : यूपी में अपना दल की महासचिव अनुप्रिया पटेल (रोहनिया) आगे चल रही है.
  • 9:41 : यूपी में भाजपा के गोपाल टंडन (लखनऊ उत्तरी) आगे चल रहे है.
  • 9:41 : यूपी में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव (जसवंतनगर) आगे चल रहे है.
  • 9:41 : यूपी में भाजपा के कलराज मिश्र (लखनऊ पूरब) आगे चल रहे है.
  • 9:35 : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले रायबरेली की पांचों सीटों पर कांग्रेस फिलहाल पीछे चल रही है.
  • 9:33 : यूपी में सपा 125, बसपा 75, भाजपा 65, कांग्रेस-गठबंधन 37 और अन्य ने 8 पर बढ़त बना रखी है.
  • 9:18 : आपको बता दें कि गोवा की सबसे पुरानी क्षेत्रीय पार्टी ‘एमजीपी’ ने कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन किया है.
  • 9:17 : पंजाब में भाजपा-अकाल गठबंधन 65 कांग्रेस 24 और अन्य 6 ने बढ़त बना रखी है.
  • 9:12 : अमेठी में साइकिल तेजी से भाग रही है और पंजें को मुंह की खानी पड़ रही है.
  • 9:11 : गोवा से भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव जीत लिया है.
  • 9:11 : इन पांच चुनावों में पहला परिणाम गोवा से आया.
  • 9:08 : पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारुढ़ गठबंधन शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है.
  • 9:06 : पंजाब में भाजपा-अकाल गठबंधन 26 कांग्रेस 16 और अन्य 4 ने बढ़त बना रखी है.
  • 9:06 : पंजाब में 117 सीटों में से 45 सीटों का रुझान आ रहा है.
  • 9:04 : अमेठी से कांग्रेस की अमिता सिंह पीछे.
  • 9:02 : अमेठी से सपा आगे.
  • 9:01 : अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस 5 सीटों पर पीछे चल रही है.
  • 8:54 : उत्तराखंड में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच.
  • 8:54 : दिल थाम कर बैठे हैं नेता.
  • 8:53 : उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए जंग जारी
  • 8:51 : यूपी में साइकिल दौड़ रही है. 34 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए है.
  • 8:50 : पंजाब में भाजपा-अकाल गठबंधन 8, कांग्रेस 8 और अन्य 2 ने बढ़त बना रखी है.
  • 8:48 : यूपी में भाजपा, 22, बसपा 25 और सपा 34 सीटों पर आगे चल रही है.
  • 8:47 : यूपी में लगभग एक करोड़ नए मतदाता इस चुनाव से जुड़े.
  • 8:47 : यूपी में अभी भी कांग्रेस 4 नम्बर पर.
  • 8:46 : उत्तराखंड में कांग्रेस आगे.
  • 8:46 : पंजाब और उत्तराखंड में कांटे की टक्कर.
  • 8:41 : उन्नाव में मीडियाकर्मियों से झड़प.
  • 8:39 : यूपी में हाथी मदमस्त चल रहा है. 14 सीटों पर आगे चल रही है.
  • 8:37 : पंजाब में कांग्रेस आगे.
  • 8:36 : भाजपा के कलराज मिश्रा आगे चल रहे है.
  • 8:36 : यूपी में कांग्रेस 4 सीटों पर आगे.
  • 8:35 : यूपी में भाजपा 16 सीटों पर आगे.
  • 8:34 : यूपी में 41 सीटों का रुझान आ रहा है.
  • 8:32 : आपको बता दें मतगणना केंद्रों से 100 मीटर के दायरे में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है.
  • 8:31 : रीता बहुगुणा लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रही हैं.
  • 8:29 : यह प्रदेश के चुनावी इतिहास में अब तक का सर्वाधिक मतदान है.
  • 8:29 : आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में 59.17 प्रतिशत वोट पड़े हैं.
  • 8:28 : बांदा (यूपी) में मतगणना अभी शुरू नही हुई है.
  • 8:27 : यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा पीछे चल रही है.
  • 8:22 : मायावती के गढ़ अकबरपुर (यूपी) और सिवालखास (यूपी) समाजवादी पार्टी आग चल रही है.
  • 8:20 : फतेहपुर में भाजपा की लहर बनी है. मतगणना शुरू हो गई है. देखना है कौन जीतता है.
  • 8:16 : पंजाब में 2 सीटों पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे चल रही है.
  • 8:15 : यूपी के 2 स्थानों से कांग्रेस पार्टी ने अपनी बढ़त को बना रखा है.
  • 8:15 : वही यूपी के 3 स्थानों से भारतीय जनता पार्टी ने भी बढ़त बना रखी है.
  • 8:15 : यूपी के 2 स्थानों से बहुजन समाज पार्टी ने बढ़त बना रखी है.
  • 8:15 : यूपी के चार स्थानों से समाजवादी पार्टी ने बढ़त बना रखी है.
  • 8:12 : फिरोजाबाद (यूपी) में भी मतगणना में देरी है.
  • 8:11 : तीन नादियों से घिरे जालौन (यूपी) में मतगणना थोड़ी देर में शुरू हो जाएगी.
  • 8:10 : बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी मतगणना केंद्र पर पहुंचने में देर हो गई है.
  • 8:10 : उन्नाव (यूपी) में हंगामा हो गया है.
  • 8:10 : थोड़ी देर में मिलने लगेगा रूझान.
  • 8:10 : यूपी में 403 सीटों की मतगणना शुरू हो गई है.
  • 8:10 : मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का आलम है.
  • 8:00 : और मतगणना शुरू..बस चंद मिनटों में रूझान आने शुरू हो सकते हैं.
  • 7:57 : क़ुरैशी ने कहा कि एग्जिट पोल प्रतिबंधित हैं और ये वैज्ञानिक नहीं होते.
  • 7:51 : क़ुरैशी ने मतदान का प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जताई और इसे आयोग की सफलता बताया.
  • 7:51 : मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई क़ुरैशी सहारा समय से बात कर रहे हैं.
  • 7:50 : उत्तराखंड में बीजेपी का नारा था- खूंडरी ज़रूरी हैं.. अब इसके फैसले की घड़ी आ गई है.
  • 7:45 : मतगणना केंद्रों पर ईवीएम मशीनें पहुंच चुकी हैं
  • 7:27 : मतगणना शुरू होने में महज आधा घंटा रह गया है.
  • 7:25 : नतीजे आए नहीं हैं लेकिन अन्ना हजारे की टिप्पणी आ गई है.. उन्होंने कहा है कि टीम अन्ना को नतीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता
  • 7:17 : बुंदेलखंड की चरखारी सीट से उमा भाग्य आजमा रही हैं.
  • 7:17 : नतीजों से पहले मैहर देवी के दर्शन करने पहुंची उमा भारती.
  • 7:17 : मतगणना से पहले ही नेताओं का मंदिर पहुंचना शुरू
  • 7:12 : गोवा की राजनीतिक अस्थिरता पर भी फैसला आज. यहां लगातार सरकारे बनती बिगड़ती रही है.
  • 7:10 : मणिपुर में कांग्रेस की सरकार बचने की संभावना कम.. यहां 11 विपक्षी दलों ने चुनाव के बाद गठबंधन किया है.
  • 7:10 : निशंक को हटा कर बीजेपी ने खंडूरी को मुख्यमंत्री बनाया था लेकिन चुनाव से पहले हुए इस बदलाव का असर नतीजों पर दिखेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी.
  • 7:09 : उत्तराखंड की कई सीटों पर कांटे की टक्कर
  • 7:09 : उत्तराखंड में कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है लेकिन राजनीतिक पारा बेहद गर्म
  • 7:07 : हर ज़िले के लिए हमने अलग बूथ बनाया है, जैसे जैसे वहां की किसी सीट के रुझान आएंगे हम आप तक पहुंचाएंगे
  • 7:06 : हमारे चैनल की व्यापक तैयारी के साथ हम आपको रुझान बताना शुरू करेंगे.
  • 6:48 : यूपी में विधानसभा की 403 सीटों, उत्तराखंड में 70, पंजाब में 117 , गोवा में 40 और मणिपुर की 60 सीटों पर मतगणना शुरु हो रही है.
  • 6:45 : आठ बजे मतगणना शुरू होगी और आधे घंटे के भीतर रुझान आने शुरू हो जाएंगे
  • 6:45 : हमारे एग्जिट पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी लेकिन पूर्ण बहुमत किसी को नहीं.
  • 6:44 : सबको इंतज़ार है उत्तर प्रदेश के नतीजों का जो राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेगा
  • 6:42 : नमस्कार, सुप्रभात.. हम आपको विधानसभा चुनाव 2012 की मतगणना का लाइव अपडेट देते रहेंगे.

विधानसभा चुनाव-2012 के रूझानों से साफ है कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की साइकल चल निकली है लेकिन इसे पंजे के सहारे की ज़रूरत पड़ सकती है.

पर सिर्फ़ कांग्रेस की बात करें तो राहुल गांधी की पार्टी बुरी तरह पिछड़ रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को फायदा होता दिख रहा है.

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है पर पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है.

मणिपुर में कांग्रेस का राज दोबारा कायम होने की संभावना है. वहीं गोवा में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है.

उत्तर प्रदेश में 354 सीटों के रूझानों में समाजवादी पार्टी यानी सपा 140 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं भाजपा 54 सीटों पर आगे है. बसपा 85 सीटों पर आगे है.

इस बीच कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास ने कह दिया है कि कांग्रेस यूपी में सपा के साथ समझौता कर सकती है.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment