तेलंगाना चुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक चव्हाण, बोसराजू को किया विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

Last Updated 22 Oct 2023 07:49:23 AM IST

आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan)और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एन.एस. बोसराजू (NS Bosaraju)को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।


महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, कर्नाटक के मंत्री बोसराजू

कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक अधिसूचना में कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने तत्काल प्रभाव से तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के विशेष पर्यवेक्षकों के रूप में अशोक चव्हाण और एनएस बोसराजू की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।''

साल 2014 में अपने गठन के बाद दक्षिणी राज्य में पहली बार सत्ता में आने के लिए कांग्रेस तेलंगाना में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। कांग्रेस पहले ही तेलंगाना के लिए कई गारंटी की घोषणा कर चुकी है।

यहां तक कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी 18 से 20 अक्टूबर तक राज्य में 'विजयभेरी बस यात्रा' में हिस्सा ले चुके हैं। 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर 2023 को मतदान होना है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment